102 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की मानव तस्करी रोधी यूनिट ने जागरूकता व बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया*
*बसिरहाट, 07 जून 2026 — AHTU गोजादांगा (102 बटालियन BSF) एवं अननादलोक मिशन स्काउट्स एवं गाइड्स ने आज स्काउट कैंप में मानव तस्करी और बाल संरक्षण पर एक सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। टीम के कमांडर इंस्पेक्टर बी.आर. मेघवाल ,गोजादांगा ने वैश्विक पर्यावरण की वर्तमान स्थिति और मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल शोषण, बाल श्रम, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा शिक्षा के महत्व पर विस्तार से बात की। कार्यक्रम में ‘गुड टच-बैड टच’ जैसी बच्चों से जुड़े संवेदनशील विषयों पर भी समझाइश दी गई।

इंस्पेक्टर मेघवाल व स्काउट टीचर श्री चिरंजन दत्ता ने बच्चों को सक्रिय भूमिका निभाने और अपने समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में इच्छामती नदी के किनारें पर व्यापक वृक्षारोपण किया , जिसमें स्काउट्स, गाइड्स, अभिभावक, स्थानीय स्टाफ और AHTU के जवानों ने मिलकर कई पौधे लगाए और उनकी दीर्घकालिक देखभाल का संकल्प लिया।कुल मिलाकर लगभग 105 लोग मौजूद रहे ।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण तथा बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक माना जा रहा है।