कोलकाता।नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में अमेरिका की सीडरब्रुक विश्वविद्यालय द्वारा अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी पंकज केडिया को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने श्री केडिया को डॉक्टरेट की मानद उपाधि, प्रमाण पत्र, मेडल एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। पंकज केडिया को लेखांकन एवं कॉरपोरेट प्रशासन के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव एवं योगदान प्राप्त है। वर्तमान में वे अधिवक्ता के रूप में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को कानूनी मार्गदर्शन एवं सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।लेखांकन एवं कॉरपोरेट प्रशासन एवं कानूनी क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ-साथ श्री केडिया साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने कई पुस्तकों की रचना की है, जिनमें आम जनमानस के दैनिक जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं तथा उनके व्यावहारिक समाधान के उपायों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है।सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी सराहनीय रही है। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान, कल्याण और अधिकारों के लिए वे निरंतर सक्रिय रहकर अपना योगदान दे रहे हैं।इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा के बाद से ही पंकज केडिया को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।
